महराजगंज : छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि और ईओ, दिए सफाई व सुरक्षा के निर्देश

महराजगंज

महराजगंज छठ महापर्व के मद्देनजर सिसवा नगर पालिका में तैयारियां तेज हो गई हैं।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज छठ महापर्व के मद्देनजर सिसवा नगर पालिका में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार सुबह पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल और अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रियंका मिश्रा ने संयुक्त रूप से छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज छठ महापर्व के मद्देनजर सिसवा नगर पालिका में तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार सुबह पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल और अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रियंका मिश्रा ने संयुक्त रूप से छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

मीराबाई नगर पोखरा टोला घाट का निरीक्षण

जानकारी के अनुसार बताते चले की अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल और ईओ प्रियंका मिश्रा ने वार्ड नंबर 25 स्थित मीराबाई नगर पोखरा टोला के छठ घाट का विशेष रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर चल रहे साफ-सफाई कार्यों का बारीकी से मुआयना किया।

लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने संबंधित प्रभारी कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गिरजेश जायसवाल ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि छठ घाट पर आने वाली व्रती महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जलापूर्ति सुनिश्चित करने के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान वार्ड सभासद अश्वनी रौनियार, भगवंत प्रसाद, सफाई नायक प्रभारी जयमंगल सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.