आगरा: ‘पाइप गन’ के धमाके में 17 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज वायरल

आगरा

आगरा जनपद के थाना किरावली क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आगरा जनपद के थाना किरावली क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ‘पाइप गन’ (पटाखे) के धमाके में एक 17 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दोस्तों के साथ बम फोड़ते समय हुआ हादसा

घटना थाना किरावली के अभुआपुरा गांव में हुई। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय छात्र आकाश अपने दोस्तों के साथ मिलकर ‘पाइप गन’ फोड़ रहा था। इसी दौरान, बम में जोरदार धमाका हुआ और उसका एक स्टील का टुकड़ा सीधे आकाश के सीने में जा धंसा।

गंभीर रूप से घायल आकाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

इस पूरे हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसने घटना की भयावहता को दिखाया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ‘पाइप गन’ कहाँ से आई और इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।

घटना के बाद, मृतक छात्र आकाश का अंतिम संस्कार किरावली श्मशान घाट पर किया गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.