सिद्धार्थनगर : पुलिस चौकी के पीछे साप्ताहिक बाजार में खुलेआम बिक रहे पटाखे, वीडियो वायरल!

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहने थाना क्षेत्र की ककरहवा पुलिस चौकी के ठीक पीछे लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खुलेआम पटाखों की बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहने थाना क्षेत्र की ककरहवा पुलिस चौकी के ठीक पीछे लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खुलेआम पटाखों की बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो आज शुक्रवार का बताया जा रहा है। इसमें दिखाया गया है कि हजारों की भारी भीड़ वाले बाजार के बीच पटाखों की दुकानें सजी हैं।

 

सुरक्षा पर बड़ा सवाल

बाजार में पटाखों की यह खुलेआम बिक्री सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, क्योंकि इतनी भारी भीड़ वाले क्षेत्र में पटाखों से कभी भी कोई बड़ी और जानलेवा घटना घट सकती है।

सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पुलिस चौकी के ठीक पीछे, किसकी शह पर, यह अवैध और खतरनाक बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। जिला प्रशासन और पुलिस को इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेने और कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

 

Voice Of News 24