गोरखपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वोट चोरी का नैरेटिव फैला रही पार्टी

गोरखपुर

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे और यहां आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे और यहां आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य तथा प्रदेश की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस पर लगाया ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव बनाने का आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने विपक्षी दल, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव (कथा) कांग्रेस पार्टी ने खड़ा किया है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस के लोग इस बात का जवाब क्यों नहीं देते कि इंदिरा गांधी 1971 के चुनाव में वोट चोरी में उनकी संलिप्तता पाई गई थी और उनका चुनाव रद्द हो गया था।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव में हारने पर अनावश्यक रूप से संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न खड़े करता है, जबकि जीतने पर इन विषयों की चर्चा नहीं करता।

‘बूथ लूटने वाले लोग उसी में अपना भविष्य देख रहे हैं’

प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी सरकार के कार्यकाल की तुलना विपक्ष के समय से करते हुए कहा, “मैं प्रदेश की जनता को बताना चाहता हूँ कि 2014 के बाद जब से हमारी सरकार आई है, क्या कोई बूथ लूटने की घटना हुई है? कोई बूथों पर हिंसा हुई है? किसी बूथ पर जानमाल की हानि हुई है? कोई बूथ पर अराजकता हो रही है?”

उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग पहले बूथ लूटते थे और हिंसा करते थे, लोगों को वोट नहीं डालने देते थे, वे आज उसी अराजकता में अपना भविष्य देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उनके अराजकता के कार्यकाल को अच्छी तरह जानती है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.