महराजगंज: नाबालिग से दुष्कर्म का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

महराजगंज

महराजगंज जनपद पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ऋषिकेश प्रजापति (उम्र लगभग 23 वर्ष), निवासी ग्राम सभा ऊटी खास, थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई है।

पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी ऋषिकेश प्रजापति ने पीड़िता के बहनोई के घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ऋषिकेश प्रजापति को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जघन्य अपराध में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाल अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्रवाई जारी रहेगी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.