महराजगंज:सिसवा बाज़ार छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा बाज़ार में स्थानीय स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज बुधवार को ‘महिला सशक्तिकरण अभियान’ के तहत छात्राओं की सुरक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिसवा बाज़ार में स्थानीय स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज बुधवार को ‘महिला सशक्तिकरण अभियान’ के तहत छात्राओं की सुरक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कोठीभार थाना की एंटी-रोमियो स्क्वॉड टीम ने छात्राओं को जागरूक किया।

टीम ने छात्राओं को वूमन पावर लाइन 1090 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने के तरीके समझाए। महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी ने छात्राओं को मजबूत और शक्तिशाली बनने की प्रेरणा दी और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए छात्राओं से कहा कि वे अपने साथ होने वाले किसी भी अपराध के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक उपेंद्र तिवारी, हेड कांस्टेबल पंकज यादव और आरक्षी विंध्यवासिनी शुक्ला सहित विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

 

VoiceOf News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.