महराजगंज: रोमांचक फाइनल में रामरतन कॉलेज बना वॉलीबॉल चैंपियन, पन्नेलाल ‘बेस्ट प्लेयर’

महराजगंज

महराजगंज जनपद में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महाराजगंज के क्रीडांगन में आज बुधवार को अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई।

महराजगंज जनपद में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महाराजगंज के क्रीडांगन में आज बुधवार को अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। चार टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में रामरतन महाविद्यालय, मसूरगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल का परिणाम

रामरतन पीजी कॉलेज मंसूरगंज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज, महाराजगंज के बीच खेले गए फाइनल में रामरतन की टीम ने पन्नेलाल, प्रमोद और विकास के बेहतरीन तालमेल से 25-17 और 25-13 के सीधे सेटों में उपविजेता जवाहरलाल नेहरू कॉलेज को हरा दिया। रामरतन कॉलेज के उम्दा खिलाड़ी पन्नेलाल को बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से नवाजा गया।

सेमीफाइनल मुकाबले

पहला सेमीफाइनल जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को 19-25, 25-21 और 25-17 से हराकर जीता।

दूसरे सेमीफाइनल में रामरतन महाविद्यालय ने सरस्वती देवी पीजी कॉलेज को 25-20 और 25-20 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

पुरस्कार वितरण समारोह

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने किया, जिन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण के लिए खेल के महत्व बताए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी और समारोह अध्यक्ष प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। नायब तहसीलदार त्रिपाठी ने खेल को आपसी भाईचारे और जाति-धर्म से ऊपर रखने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ. पीयूष कुमार जायसवाल और डॉ. अपर्णा राठी ने किया, जबकि डॉ. जय सिंह यादव ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24