सिद्धार्थनगर में सीएम योगी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, मुफ्त सिलेंडर वितरण किया गया

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी दीपावली त्यौहार के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरण योजना का शुभारंभ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी दीपावली त्यौहार के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरण योजना का शुभारंभ किया गया। यह योजना केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा देश के बड़े त्यौहारों (दीपावली और होली) पर मुफ्त सिलेंडर देने के कार्यक्रम का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश के पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान करने के लिए विशेष कार्यक्रम लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किया।कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सिद्धार्थनगर में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भी दिखाया गया, जिसमें सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा० राजा गणपति आर० एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार बताते चले की आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा शामिल हुए। अतिथियों ने लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया।

मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी ताकि करोड़ों महिलाओं को धुएं और बीमारियों से मुक्ति मिल सके। इसी योजना के तहत अब साल में दो त्यौहारों पर मुफ्त सिलेंडर दिए जा रहे हैं, जिसके तहत आज सिद्धार्थनगर में वितरण किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.