बलरामपुर: जानलेवा हमले के पीड़ित परिवार ने सीएम को लिखा पत्र, सुरक्षा की मांग

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र के प्यालाजोत गांव निवासी रामप्रताप वर्मा ने अपने परिवार पर जानलेवा हमले के आरोपियों द्वारा दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र के प्यालाजोत गांव निवासी रामप्रताप वर्मा ने अपने परिवार पर जानलेवा हमले के आरोपियों द्वारा दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

रामप्रताप वर्मा के अनुसार, 25 सितंबर को उनके माता-पिता और अन्य परिजनों पर हमला हुआ था, जिसमें उनके पिता भगौती प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाली उतरौला में मुकदमा दर्ज है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी (संतराम यादव, कल्लू यादव समेत 5) तहसील परिसर में अवैध अनशन करके पुलिस पर उल्टे पीड़ित परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का दबाव बना रहे हैं। रामप्रताप ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

 

 

Voice Of News24