हापुड़ में सर्राफा कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या, सर्राफा व्यापारी समेत 4 पर केस

हापुड़

हापुड़ जनपद के राधापुरी मोहल्ले में चोरी के शक में एक सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी कमल वर्मा (45) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के राधापुरी मोहल्ले में चोरी के शक में एक सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी कमल वर्मा (45) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह सर्राफा व्यापारी नितिन के घर पर नितिन, उनके बेटे हेमचंद और दो अन्य कर्मचारियों (सचिन व सौरभ) ने कमल पर सोने की चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें लोहे की रॉड और लाठियों से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल कमल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने एक साथी कर्मचारी को भी घायल बताकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

मृतक के बेटे अक्षत वर्मा की तहरीर पर सर्राफा व्यापारी नितिन, हेमचंद, सचिन कुमार और सौरभ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Voice Of News24