बलरामपुर: त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, 14 रूटों पर बढ़ेंगी रोडवेज बसें

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के दीपावली और छठ पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बलरामपुर रोडवेज विभाग ने 14 प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के दीपावली और छठ पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बलरामपुर रोडवेज विभाग ने 14 प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई है। मुख्यालय से अंतिम निर्देश मिलते ही इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

बलरामपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित के अनुसार, डिपो के पास कुल 101 बसें हैं, और परिवहन विभाग ने त्योहारी सीजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।

मुख्य रूट जहां बसें बढ़ाई जाएंगी:

रूट वर्तमान बसें प्रस्तावित बसें
दिल्ली 10 14
कानपुर 22 30
बहराइच-लखनऊ 8 10
गोंडा-लखनऊ 10 12
अयोध्या 6 10
वाराणसी 2 4
प्रयागराज 4 5
बस्ती 1 2
गोंडा-बढ़नी 5 (अतिरिक्त)
उतरौला/बहराइच फेरे बढ़ाए जाएंगे

 

 

Voice Of News24