बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,चोरी हुई पिकअप बरामद, दो चोर गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे चोरों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, तुलसीपुर पुलिस ने एक चोरी की पिकअप का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे चोरों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, तुलसीपुर पुलिस ने एक चोरी की पिकअप का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की 07 अक्टूबर को विष्णु प्रसाद गुप्ता ने तुलसीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी सफ़ेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (UP 47 T 1070) को 06.10.2025 की रात अज्ञात चोरों ने नई बाजार बैरागी पुरवा से चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 219/2025 (धारा 303(2) BNS) पंजीकृत किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई पिकअप को दो व्यक्ति बेचने के लिए लखनऊ से लखीमपुर की ओर जा रहे हैं।

पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और लखीमपुर जनपद में सीतापुर-लखीमपुर स्टेट हाईवे पर स्थित ओयल कस्बा के एच.पी. पेट्रोल पंप के पास से दो व्यक्तियों को पिकअप सहित धर दबोचा।मो. तहकीक (पुत्र मो. तौकीर), निवासी मो. मुर्गी फार्म, थाना मड़ियाव (लखनऊ),रियाज अहमद (पुत्र नियाज अहमद), निवासी नई बाजार पुरवा, थाना तुलसीपुर (बलरामपुर)।

पूछताछ में खुलासा करते अभियुक्त रियाज अहमद ने बताया कि उसने अपने दामाद साकिब के साथ मिलकर 06 अक्टूबर को गौशाला बैरागीपुरवा से पिकअप चोरी की थी और उसे लखनऊ ले गए थे। बाद में रियाज, मो. तहकीक के साथ पिकअप को बेचने की फिराक में लखीमपुर जा रहा था, तभी वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस ने बरामद पिकअप को कब्जे में लेकर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पिकअप का इंजन और चेचिस नंबर आरसी से मिलान करने पर सही पाया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.