सिद्धार्थनगर: ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के तहत उत्कृष्ट पशु मैत्री कार्यकर्ता सम्मानित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में भारत सरकार द्वारा पूसा, नई दिल्ली में देश के चिन्हित 100 आकांक्षात्मक कृषि जनपदों में शुरू की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में भारत सरकार द्वारा पूसा, नई दिल्ली में देश के चिन्हित 100 आकांक्षात्मक कृषि जनपदों में शुरू की गई प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के उद्घाटन अवसर पर, जनपद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्थानीय अम्बेडकर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सदर विधायक श्याम धनी राही ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत पशु मैत्री कार्यकर्ताओं और जागरूक कृषकों को सम्मानित किया। विधायक जी ने उन्हें प्रमाण पत्र और कृषि बीज कीट वितरित किए।

इस दौरान कृषि और पशुपालन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें,उप निदेशक कृषि,उप निदेशक मत्स्य,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद,जिला कृषि अधिकारी मुजम्मिल जी,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र तिवारी,डिप्टी सीवीओ डॉ. ऋषिकेश दर्शन, डॉ. देवेंद्र गौतम, डॉ. प्रदीप कुमार,पशुधन प्रसार ,अरुण कुमार प्रजापति,ऑफिस स्टाफ शिवम श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव सहित समस्त पैरावेट शामिल थे।

 

Voice Of News 24