मेरठ: DIG कलानिधि नैथानी ने रोहटा थाने के मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

मेरठ

मेरठ जनपद के परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक (DIG) कलानिधि नैथानी ने आज रोहटा थाना का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


मेरठ जनपद के परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक (DIG) कलानिधि नैथानी ने आज रोहटा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।

DIG नैथानी ने केंद्र की कार्यप्रणाली की बारीकी से जाँच की और महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वहाँ मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार भी मौजूद रहे। DIG ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित शिकायतों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें।

 

 

Voice Of News24