सिद्धार्थनगर :जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने UPPSC प्रीलिम्स परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा-2025 के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

DM ने राजकीय महाविद्यालय, पंचमोहनी, रतनसेन महाविद्यालय, और रतनसेन इंटर कॉलेज, बांसी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न हो। उन्होंने परीक्षा हॉल में पर्याप्त रोशनी, पेयजल, और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

DM ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनाधिकृत गतिविधि न हो और सभी अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.