नोबेल शांति पुरस्कार 2025: वेनेजुएला की ‘आयरन लेडी’ मारिया कोरिना मचाडो को मिला सम्मान

ब्यूरो रिपोर्ट

नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई है, और यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वेनेजुएला की लोकतंत्र समर्थक एक्टिविस्ट मारिया कोरीना माचाडो को दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई है, और यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वेनेजुएला की लोकतंत्र समर्थक एक्टिविस्ट मारिया कोरीना माचाडो को दिया गया है, जिन्हें ‘आयरन लेडी’ के नाम से जाना जाता है।

नॉर्वे की नोबेल समिति ने यह सम्मान मारिया कोरीना माचाडो को निरंकुश शासन के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखने और वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके ‘अथक संघर्ष’ के लिए दिया है। समिति ने उनके प्रयासों को देश को तानाशाही से लोकतंत्र की ओर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

ट्रंप को लगा झटका

नोबेल समिति की इस घोषणा से सबसे बड़ा झटका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा है। ट्रंप को यह उम्मीद थी कि इस बार उन्हें यह पुरस्कार मिलेगा, लेकिन नाम का ऐलान होते ही उनका सपना टूट गया।

 

Voice Of News 24