लखनऊ
अयोध्या जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट और जनहानि की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा संज्ञान लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट और जनहानि की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री ने इस दुखद हादसे में हुई मौतों पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने घायलों को अस्पताल में समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
#फिरोजाबाद के टूंडला में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन रेलवे पुल पर बड़ा हादसा हो गया। पुल का लेंटर ढालने के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। pic.twitter.com/pfwmtkxNeg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2025























