सिद्धार्थनगर: 9 करोड़ की लागत से बना सिद्धार्थनगर का पहला ड्रग वेयरहाउस, सरकारी अस्पतालों को मिल रही निर्बाध दवा आपूर्ति

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद मके भनवापुर में करीब तीन दशकों के इंतज़ार के बाद सिद्धार्थनगर जिले को अपना पहला ड्रग वेयरहाउस (दवा भंडारण गृह) मिल गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद मके भनवापुर में करीब तीन दशकों के इंतज़ार के बाद सिद्धार्थनगर जिले को अपना पहला ड्रग वेयरहाउस (दवा भंडारण गृह) मिल गया है। अभी तक जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को किराए के मकान में चल रहे वेयरहाउस से दवा की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन इस आधुनिक भवन के बनने से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी सहूलियत मिली है।

आधुनिक भवन से बढ़ी दक्षता

डुमरियागंज के बेंवा में लगभग ₹9 करोड़ की लागत से बना यह ड्रग वेयरहाउस पिछले महीने ही शुरू हो गया है। इस आधुनिक मॉडल भवन में दवाओं को सुरक्षित तरीके से रखा जा रहा है, जिससे उनके खराब होने का खतरा नहीं है। इसके अस्तित्व में आने से अब पीएचसी और सीएचसी जैसे स्वास्थ्य केंद्रों को दवा के लिए बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

जिले की स्वास्थ्य सेवा में बड़ा कदम

सिद्धार्थनगर जिले के बनने के बाद से ही दवाओं की आपूर्ति के लिए मुख्यालय पर एक किराए के मकान में वेयरहाउस का संचालन किया जा रहा था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत अगस्त 2021 में डुमरियागंज के बेंवा में इस ड्रग वेयरहाउस के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। निर्माण की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज यूनिट-20, उत्तर प्रदेश जल निगम को दी गई थी।

कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य पूरा कर भवन विभाग को सौंप दिया, जिसका संचालन अगस्त के अंतिम सप्ताह से शुरू कर दिया गया है।

345 स्वास्थ्य केंद्रों को मिल रही आपूर्ति

बेंवा में बने इस नए ड्रग वेयरहाउस से जिले के कुल 345 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को दवाओं की आपूर्ति की जा रही है, जिनमें 14 सीएचसी, 65 पीएचसी, 255 सीएचओ सेंटर, 10 यूपीएचसी (शहरी) और 1 मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.