मेरठ: आबू नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने की पहचान

मेरठ

मेरठ जनपद के मंगलवार रात मेरठ के आबू नाले में एक युवक का शव उतराता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


मेरठ जनपद के मंगलवार रात मेरठ के आबू नाले में एक युवक का शव उतराता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। एक परिवार अपने कुत्ते को घुमाने के लिए नाले की पटरी पर आया था, तभी उनकी नज़र नाले में पड़े शव पर पड़ी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

शव निकालने में आई परेशानी
सूचना मिलते ही आबूलेन चौकी प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक मुंह के बल नाले में पड़ा था और उसने गुलाबी रंग की धारीदार शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं मिल पाई, तो लोहे के पाइपों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

परिजनों ने की शिनाख्त
मौके पर जमा हुई भीड़ में से एक युवक ने शव की पहचान रजबन निवासी बॉबी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने बॉबी के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। चौकी इंचार्ज के अनुसार, शव को देखकर लगता है कि उसकी मृत्यु कुछ ही घंटे पहले हुई थी।

पुलिस ने बताया कि वे इस मामले में बुधवार सुबह सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि बॉबी नाले में कैसे गिरा। पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे का सही कारण पता चल सके।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.