दिव्यांग को पट्टा और दूसरे परिवार को कब्जा: पूर्व जिप सदस्य काशीनाथ सिंह के प्रयास से दो परिवारों को मिला न्याय

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वर्षों से लंबित दो गरीब परिवारों के मामलों में न्याय सुनिश्चित कराया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वर्षों से लंबित दो गरीब परिवारों के मामलों में न्याय सुनिश्चित कराया है। उनके सफल प्रयासों से दो परिवारों को उनका वर्षों पुराना अधिकार और कानूनी हक मिल गया है।

दिव्यांग साजरा खातून को मिला सरकारी पट्टा

पहला मामला थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपिया की मुस्लिम दिव्यांग बालिका साजरा खातून पुत्री मोहम्मद शकील का है। काशीनाथ सिंह की पहल पर साजरा खातून को दो डिसमिल सरकारी जमीन का पट्टा आवंटित किया गया।

सोमवार को अधिकारियों की मौजूदगी में काशीनाथ सिंह ने स्वयं साजरा खातून को पट्टा के कागजात सौंपे। पट्टे की जमीन पाकर साजरा खातून और उनके परिवार के चेहरों पर खुशी लौट आई।

श्रीपति देवी को 27 साल बाद मिला जमीन पर कब्जा

दूसरा मामला ग्राम बलुआ निवासी श्रीपति देवी पत्नी लालजी कनौजिया का है। उन्हें वर्ष 1998 में पट्टा तो आवंटित हो गया था, लेकिन उन्हें न तो पट्टा के कागजात मिले और न ही जमीन पर कब्जा। वर्षों तक न्याय के लिए भटकने के बाद यह मामला काशीनाथ सिंह के संज्ञान में आया।

सिंह ने इस मामले को जिलाधिकारी महराजगंज के समक्ष उठाया। उनकी पैरवी के बाद तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही, नायब तहसीलदार विवेकानंद श्रीवास्तव, कानूनगो अनिल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्रा और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने श्रीपति देवी को उनकी पट्टा भूमि का विधिवत कब्जा दिलाया।

दोनों लाभार्थियों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल ने वर्षों पुराने सपने को पूरा कर उन्हें न्याय दिलाया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.