देवरिया
देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में शव मिलने के सनसनीखेज मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में शव मिलने के सनसनीखेज मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने खुद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और तत्काल प्रभाव से पानी की टंकी को सील करा दिया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए, जिलाधिकारी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया है।इस कमेटी में CDO, CRO, और ACMO को शामिल किया गया है। इसके अलावा, CO सिटी को भी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
DM ने बनाई जांच कमेटी, प्रिंसिपल को फटकार
घटना की गंभीरता को देखते हुए, जिलाधिकारी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया है।
जांच की जिम्मेदारी: इस कमेटी में CDO, CRO, और ACMO को शामिल किया गया है। इसके अलावा, CO सिटी को भी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रिपोर्ट की मांग: जिलाधिकारी ने इस कमेटी से एक दिन के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।
निरीक्षण के दौरान, डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश बरनवाल को कड़ी फटकार लगाई और इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।
महराजगंज: फरेंदा के सर्वोदय हॉस्पिटल में लापरवाही का आरोप, महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया चक्का जामhttps://t.co/s9m4e3eVoL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2025





















