महराजगंज: सर्वोदय हॉस्पिटल सील, डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा में स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल को गलत इलाज और लापरवाही के आरोप में सील कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा में स्थित फरेंदा को गलत इलाज और लापरवाही के आरोप में सील कर दिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक महिला मरीज ने अपनी जान गँवा दी।

मामले की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम, सीओ अनुरुध कुमार, और सीएमओ श्रीकांत शुक्ला मौके पर पहुंचे। सीएमओ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में एक महिला मरीज का रात में ऑपरेशन हुआ था, लेकिन जांच के दौरान वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति, डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं मिला।

इसे गंभीरता से लेते हुए, सीएमओ ने तत्काल अस्पताल को सील करने का निर्देश दिया। अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.