सिद्धार्थनगर:दीपावली और छठ के लिए खुशखबरी: बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

सिद्धार्थनगर

आगामी दीपावली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए, रेलवे प्रशासन ने एक बड़ी राहत दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


सिद्धार्थनगर आगामी दीपावली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए, रेलवे प्रशासन ने एक बड़ी राहत दी है। रेलवे ने बढ़नी और बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष सेवा परदेस में रहने वाले और त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए बहुत मददगार साबित होगी।

ट्रेन संख्या 05033/05034 बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन 16 फेरे के लिए किया जाएगा।

संचालन और समय सारिणी

ट्रेन संख्या 05033 (बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल):

संचालन: 09 अक्तूबर से 27 नवंबर 2025 तक, प्रत्येक बृहस्पतिवार को।

समय: बढ़नी से रात 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 06:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05034 (बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक स्पेशल):

संचालन: 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक, प्रत्येक शनिवार को।

समय: बांद्रा टर्मिनस से सुबह 09:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 22:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा, और बलरामपुर स्टेशन शामिल हैं।

ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच लगाए जाएंगे।

ट्रेन संख्या 05034 के लिए बुकिंग 05 अक्तूबर को सुबह 08:00 बजे से सभी पीआरएस काउंटरों के साथ-साथ आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। यह फैसला लाखों यात्रियों को त्योहारों पर उनके गंतव्य तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत प्रदान करेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.