बलरामपुर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, हजारों की भीड़ के बीच हुआ रावण दहन

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा आज शहर में धूमधाम से मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुरजनपद में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा आज शहर में धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक बड़े परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े।

दशहरा समारोह की शुरुआत भगवान श्रीराम की सेना के स्वागत से हुई। बलरामपुर के जिलाधिकारी ने आरती कर राम दल का अभिवादन किया। इसके बाद, भगवान श्रीराम के प्रतीक रूप में एक कलाकार ने धनुष से अग्निबाण चलाकर सबसे पहले रावण के पुतले का दहन किया।

रावण दहन के दौरान आतिशबाजी से पूरा मैदान गूंज उठा। इस दौरान रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

 

 

Voice of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *