सिद्धार्थनगर:इटवा तहसील क्षेत्र में भावपूर्ण माहौल में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा में नवरात्र के पावन अवसर पर स्थापित मां दुर्गा की अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन आज गुरुवार शाम को शुरू हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा में नवरात्र के पावन अवसर पर स्थापित मां दुर्गा की अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन आज गुरुवार शाम को शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। विसर्जन के दौरान इटवा में प्रतिमाओं के साथ निकाली गई शोभायात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

भक्ति गीतों पर उमड़ा जनसैलाब

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। युवा भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य करते दिखे। पूरे वातावरण में अबीर-गुलाल उड़ाया गया और मां के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

इटवा के रामलीला मैदान पर स्थापित विशाल दुर्गा प्रतिमा को भी विसर्जित किया गया। विसर्जन से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा इटवा चौराहे से होकर चारों प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करती रही। रंग-बिरंगी लाइटों और भक्ति गीतों ने विसर्जन के वातावरण को और भी आकर्षक बना दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.