महराजगंज :परतावल में नवरात्रि मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस प्रशासन मुस्तैद

महराजगंज

महराजगंज जनपद में नवरात्रि महोत्सव के चलते परतावल बाजार में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में नवरात्रि महोत्सव के चलते परतावल बाजार में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला। दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए भक्त मां दुर्गा के दर्शन करने के साथ-साथ भव्य मेले का आनंद ले रहे हैं।

पूरे बाजार में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है। भक्त प्रसाद ग्रहण करते हुए ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।

बड़े वाहनों का डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए परतावल पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस ने मेले में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए बड़े वाहनों का रास्ता बदलकर डायवर्जन लागू कर दिया है।

सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पुलिस लगातार भीड़ पर नजर बनाए रखी। भक्तों ने बिना किसी असुविधा के उत्साहपूर्वक मेले का आनंद लिया। पूरा परतावल बाजार इन दिनों भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.