महराजगंज ठूठीबारी में मूसलाधार बारिश से दशहरा मेला हुआ फीका, भक्तों की खुशियों पर फिरा पानी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में आज शाम करीब 8:00 बजे अचानक ज़ोरदार मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो लगभग आधे घंटे तक लगातार होती रही।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में आज शाम करीब 8:00 बजे अचानक ज़ोरदार मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो लगभग आधे घंटे तक लगातार होती रही। इस अचानक हुई बारिश ने इस प्रसिद्ध क्षेत्र के दशहरा मेले को फीका कर दिया है।

ठूठीबारी का दशहरा मेला अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है, जहाँ देश-विदेश से लोग मेला देखने आते हैं। पड़ोसी देश नेपाल से लेकर बैरिया, मरचहवा, धरमौली, रामनगर, किशुनपुर, तुर्कहिया, चटिया और नौनिया समेत कई गाँवों के लोग पूरे साल इस मेले का इंतजार करते हैं।

मूसलाधार बारिश ने लोगों की खुशियों पर पानी फेरते हुए पूरा पांडाल सूना कर दिया है। जो भी दर्शक और श्रद्धालु वहाँ मौजूद थे, वे जहाँ-तहाँ फंसे पड़े हैं। सभी को बस इस बात का इंतज़ार है कि कब बारिश थमे और वे माताजी के दर्शन करके मेले का आनंद ले सकें। अचानक शुरू हुई यह बारिश श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए निराशाजनक साबित हुई है और दशहरे के मेले के उत्साह को कम कर दिया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.