सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़ में टेम्पो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पठानडीह गांव में बुधवार को एक टेम्पो चालक ने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पठानडीह गांव में बुधवार को एक टेम्पो चालक ने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामसेवक (पुत्र धर्मदास) के रूप में हुई है, जो पेशे से टेम्पो चलाता था।

मृतक की पत्नी रीता देवी के अनुसार, वह खेत से लौटीं तो उन्होंने पति को कमरे में फंदे से झूलते देखा। उनके शोर मचाने पर पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या के कारणों की गहन जाँच की जा रही है। गांव के लोगों ने रामसेवक को मेहनती और सीधा-सादा व्यक्ति बताते हुए इस घटना पर गहरा आश्चर्य जताया है। रामसेवक के पाँच बेटियाँ और एक बेटा है, जिनकी परवरिश की चुनौती अब परिवार के सामने खड़ी हो गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.