महराजगंज: धानी बाजार में मिशन शक्ति चौपाल का आयोजन, महिलाओं को साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी देकर किया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक तथा सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को धानी बाजार में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक चौपाल का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक तथा सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को धानी बाजार में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार और उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने किया।

जानकरी के लिए बताते चले की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम द्वारा आयोजित इस चौपाल में सुरक्षा, विशेषकर साइबर अपराधों से बचाव पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए महिलाओं को सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

उन्होंने संकट की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी

1090 (महिला हेल्पलाइन)

112 (आपातकालीन सेवा)

1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन)

181, 102, 108, 1098 (अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन)

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया, ताकि ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

इस दौरान ग्राम प्रधान संजय साहनी धानी चौकी इंचार्ज आलोक राय, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव व प्रिया वर्मा सहित आदि मौजूद थें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.