महराजगंज :ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत, बृजमनगंज में हुआ हादसा

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर कोमल चौराहे के पास हुई।

मृतक की पहचान कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी गनपत के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब पौने आठ बजे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में लगे आधा दर्जन से अधिक मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक गनपत संतुलन खोकर नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.