महराजगंज:34 महीने बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से होंगे रिहा

महराजगंज

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी आखिरकार लगभग 34 महीने बाद जेल से बाहर आ रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी आखिरकार लगभग 34 महीने बाद जेल से बाहर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे महराजगंज जेल में रिहाई का परवाना पहुँचने के साथ ही उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई, जिससे परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

पत्नी और बेटे पहुंचे जेल

इरफान सोलंकी की पत्नी और मौजूदा विधायक नसीम सोलंकी उन्हें लेने के लिए अपने दोनों बेटों के साथ जेल पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था के चलते बेटों को जेल गेट पर ही रोक दिया गया, जबकि नसीम सोलंकी को अंदर जाकर पति से मिलने की अनुमति मिली। मुलाकात के बाद बाहर आकर उन्होंने कहा कि उनके पति जल्द ही परिवार के बीच होंगे।

परिवार इरफान सोलंकी के कपड़े और जरूरी सामान लेकर आया था, जिसे जेल प्रशासन को सौंप दिया गया है। जेल के बाहर किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैंगस्टर एक्ट मामले में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ था। तकनीकी कारणों से उनकी रिहाई में कुछ दिन की देरी हुई, लेकिन अब वह जल्द ही बाहर होंगे।

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.