बलिया: मनियर थाना क्षेत्र में बोलेरो ने मजदूर को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

बलिया

बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय मजदूर हरिशंकर राजभर की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय मजदूर हरिशंकर राजभर की मौत हो गई। पीछे से आ रही एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह हादसा सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। हरिशंकर राजभर (निवासी नावट नंबर एक, थाना मनियर) उस समय धनवती दुरौंधा से मजदूरी कर अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.