गाजियाबाद: हिस्ट्रीशीटर की पार्टी में बीयर के साथ डांस करते पकड़े गए चौकी इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित

गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने और शराब पीकर डांस करने के गंभीर मामले में सीमापुरी चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने और शराब पीकर डांस करने के गंभीर मामले में सीमापुरी चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों की यह बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।

बीयर की बोतल थामे डांस का वीडियो वायरल
पूरा मामला उस समय सामने आया जब इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इर्शाद मलिक के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह जश्न देर रात 12 बजे से सुबह 2:30 बजे तक चला।

वायरल वीडियो में सीमापुरी चौकी प्रभारी आशीष जादौन और उनके साथ तीन सिपाही (अमित, योगेश और ज्ञानेंद्र) हाथों में बीयर की बोतलें थामे हुए डांस करते और झूमते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। शराब की बोतलों और पुलिसकर्मियों के डांस का पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया।

हिस्ट्रीशीटर इरशाद मलिक पर गौकशी के केस दर्ज
हिस्ट्रीशीटर इरशाद मलिक के खिलाफ स्थानीय थाने में गौकशी के 2 मुकदमे और 1 आर्म्स एक्ट सहित कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक कुख्यात अपराधी की पार्टी में पुलिसकर्मियों की इतनी गहरी दोस्ती और मौजूदगी ने पुलिस विभाग की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

VoiceOf News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.