गाजियाबाद: मुठभेड़ में शातिर लुटेरा समीर अरेस्ट, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद के इंदिरापुरम पुलिस ने देर रात हुए एक एनकाउंटर में शातिर लुटेरे समीर को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

गाजियाबाद जनपद के इंदिरापुरम पुलिस ने देर रात हुए एक एनकाउंटर में शातिर लुटेरे समीर को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान ट्रांस हिंडन जोन की पुलिस टीम भी मौजूद रही। आरोपी लूटपाट करने के बाद अक्सर दिल्ली भाग जाता था।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम वसुंधरा कट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने के दौरान उसकी बाइक गिर गई।

पुलिस पर की फायरिंग

बाइक गिरने के बाद आरोपी युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे मौके पर ही अरेस्ट कर लिया। घायल लुटेरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान समीर के रूप में हुई है, जो मुख्य रूप से महिलाओं से चेन लूट की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब समीर के आपराधिक इतिहास और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.