महराजगंज
महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय रामसेवक गुप्ता की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय रामसेवक गुप्ता की मौत हो गई।सतगुर गांव के निवासी रामसेवक गुप्ता मुजुरी बाजार से केला बेचकर ठेले से अपने घर लौट रहे थे। सतगुर के गोलघर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनके ठेले में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पनियरा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बताते चले की हादसे के बाद, मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रामसेवक गुप्ता ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके घर पर पत्नी और तीन बेटियाँ हैं, जबकि तीन बेटे बाहर मजदूरी करते हैं।
पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिर्ज़ापुर: चैत्र/शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मिर्ज़ापुर स्थित विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। आज के दिन मां विंध्यवासिनी की आराधना उनके महागौरी स्वरूप में की जाती है, जिसके दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचे। pic.twitter.com/4LhZmShBuV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2025





















