महराजगंज: आंगनबाड़ी कर्मचारियों का सरकार पर ‘सौतेला व्यवहार’ का आरोप, 5 अक्टूबर को लखनऊ में बड़ा धरना देने का ऐलान

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक कर उत्तर प्रदेश सरकार पर ‘सौतेला व्यवहार’ करने का गंभीर आरोप लगाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक कर उत्तर प्रदेश सरकार पर ‘सौतेला व्यवहार’ करने का गंभीर आरोप लगाया।जिला अध्यक्ष छाया भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आउटसोर्सिंग नियुक्तियों की नई सूची पर कड़ा विरोध जताया गया। भारती ने कहा कि सूची में चार श्रेणियां हैं, लेकिन चौथी श्रेणी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस श्रेणी के अन्य कर्मचारियों का मानदेय ₹20,000 निर्धारित किया गया है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएँ इससे वंचित हैं, जो उनके साथ ‘सौतेला व्यवहार’ है।

जानकारी के अनुसार बताते चले कि एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को लखनऊ के युकोगार्डन में बड़ा धरना देने का ऐलान किया है। छाया भारती और ब्लॉक अध्यक्ष साहसमती ने सदर ब्लॉक की सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में धरने में पहुँचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

बैठक में माधुरी, कमलावती, मीरा पटेल, रीना देवी, आशा देवी, अनीता, सुनीता, संगीता, सरोज सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24