सिद्धार्थनगर: नदी में नहाते समय 8 वर्षीय मासूम डूबा, अब तक नहीं मिला सुराग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा के नौखनिया गाँव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमा के नौखनिया गाँव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाते समय लगभग 8 वर्षीय एक मासूम किशोर पैर फिसलने से डूब गया।

जानकारी के अनुसार, यह किशोर नौखनिया स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। हादसे के बाद से ही किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही, प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस की खोजबीन जारी है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में गम और बेचैनी का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.