हापुड़: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर चौपले के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर चौपले के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बीती रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 38 वर्षीय गुलज़ार की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

 

Voice Of News 24