एशिया कप 2025: भारत का बांग्लादेश से होगा मुकाबला, फाइनल में पहुंचने की राह होगी आसान

स्पोर्ट्स डेस्क

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-4 राउंड में आज भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-4 राउंड में आज भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। भारत ने अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है। आज के मैच में जीत हासिल करने से टीम इंडिया की फाइनल में पहुंचने की राह बेहद आसान हो जाएगी।

वहीं, बांग्लादेश की टीम भी इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। बांग्लादेश ने अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका को हराया था, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

बांग्लादेश पर भारत का पलड़ा भारी

टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का पलड़ा बांग्लादेश के खिलाफ हमेशा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 16 में भारत को जीत मिली है, जबकि बांग्लादेश को केवल एक मैच में जीत नसीब हुई है। बांग्लादेश ने भारत को आखिरी बार 2019 में दिल्ली में हराया था। दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत पिछले साल हैदराबाद में हुई थी, जहां भारत ने 133 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। आज के मुकाबले में भी भारतीय टीम अपनी जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती

बांग्लादेश

सैफ हसन, तंजिद हसन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, ज़ाकिर अली, मेहदी हसन, नासुम अहमद, तस्किन अहमद, तंजिम हसन और मुस्तफिजुर रहमान।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.