महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात,ग्राम सभा चौका टोला चक्रवा में एक घर को चोरों ने निशाना बनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात,ग्राम सभा चौका टोला चक्रवा में एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर में रखे बक्से को चुराकर चोर फरार हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की चक्रवा गांव निवासी राजू पुत्र हरिराम ने बताया कि बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच बिजली चली गई थी। इसके बाद घर के सभी सदस्य छत पर सोने चले गए। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखा बक्सा उसमें रखे एक लाख रुपये नकद और कुछ गहने चुरा लिए।
सुबह करीब 4 बजे जब राजू की नींद खुली और वह नीचे आए, तो उन्होंने घर का दरवाजा खुला पाया। बक्सा गायब देखकर उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। घर में चोरी देखकर सभी रोने लगे और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
पुलिस ने दिया आश्वासन
घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान द्वारा धानी चौकी पर दी गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी हुआ सामान बरामद करने की कोशिश की जाएगी।
लखनऊ: गोमती नगर विस्तार इलाके में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक मनचले को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मिशन शक्ति’ मुहिम के तहत सक्रिय एंटी रोमियो स्क्वाड की महिला पुलिस टीम ने की।#Lucknow |@lkopolice pic.twitter.com/RGjp8puxOx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2025























