उन्नाव
उन्नाव जनपद के सफीपुर के पास बालामऊ-कानपुर रेल लाइन पर एक बड़ा हादसा टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उन्नाव जनपद के सफीपुर के पास बालामऊ-कानपुर रेल लाइन पर एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार को अचानक एक पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे बालामऊ-कानपुर पैसेंजर ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई।
यात्रियों में मचा हड़कंप
पेड़ गिरने की अचानक हुई घटना से ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, गनीमत यह रही कि ट्रेन के ड्राइवर ने समय रहते ट्रेन को रोक दिया, जिससे कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित रखा गया।
ट्रैक से पेड़ को हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है, ताकि जल्द से जल्द ट्रेन सेवा बहाल की जा सके।
उन्नाव: उन्नाव के सफीपुर के पास बालामऊ-कानपुर रेल लाइन पर एक बड़ा हादसा टल गया. मंगलवार को अचानक एक पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिससे बालामऊ-कानपुर पैसेंजर ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई. pic.twitter.com/Dz2WUlM6mp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2025





















