सिद्धार्थनगर: नवरात्र और दशहरा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहारों को देखते हुए सिद्धार्थनगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहारों को देखते हुए सिद्धार्थनगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। विशेष रूप से नेपाल में चल रहे आंदोलन के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

डीएम और एसपी ने किया बाजार का दौरा

जानकारी के अनुसार बताते चले की आज मंगलवार शाम को, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शोहरतगढ़ बाजार का दौरा किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।सभी अधिकारियों ने पीएसी बल के साथ मिलकर बाजार में पैदल गश्त की इस दौरान, अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें त्योहारों के दौरान सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।उन्होंने साफ निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश न करे. प्रशासन का कहना है कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.