पीलीभीत: तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर,4 और 6 साल के भाई-बहन की मौत

पीलीभीत

पीलीभीत जनपद से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पीलीभीत जनपद से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ज्योराह गांव में हुई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की पीलीभीत के बीसलपुर मार्ग पर आज मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बाइक से लौट रहे पिता और दो मासूम बच्चों को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में आस्था (6) और हार्दिक (4) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता वेदपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, उनकी मां पानी से भरे गड्ढे में डूब गईं. हालांकि, बाइक चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में प्रयुक्त पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.