महराजगंज:सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में जीएसटी दरों में कमी पर भाजपा ने मनाया ‘बचत उत्सव’

महराजगंज

केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए सुधारों को लेकर भाजपा ने आज मंगलवार को ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म’ अभियान के तहत नगर में ‘बचत उत्सव’ मनाया।

केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए सुधारों को लेकर भाजपा ने आज मंगलवार को ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म’ अभियान के तहत नगर में ‘बचत उत्सव’ मनाया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और ग्राहकों से मिलकर इन सुधारों के बारे में चर्चा कीतजा हाल जाना।

‘धन्यवाद मोदी सरकार’ के लगे नारे

सक्सेना तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और ग्राहकों से जीएसटी दरों में कमी पर उनकी राय जानी. इस दौरान “धन्यवाद मोदी सरकार” और “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” के नारे भी लगाए गए।

विधायक कन्नौजिया ने व्यापारियों से अपील की कि वे घटाई गई दरों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं. उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठानों पर “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” का स्टीकर भी लगाया और ग्राहकों को गुलाब का फूल भेंट किया।

विधायक ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, व्यापार मजबूत होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. उन्होंने इसे गरीब, किसान, महिला, व्यापारी और उद्योग जगत को सशक्त बनाने वाला कदम बताते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया।

 

Voice Of News 24