Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 14 सितम्बर का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 14 सितम्बर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

14 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 

1833 – विलियम वेंटिक, भारत में पहला गवर्नर जनरल बनकर आया।

 

1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 

1917 – रूस आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र घोषित हुआ।

 

1959 – लूना- 2 चंद्रमा की सतह पर उतरा। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी। इसने सोवियत संघ और अमेरिका में अंतरिक्ष स्पर्धा की शुरुआत की।

 

1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।

 

14 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

 

1993 – साजन प्रकाश – ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता हासिल करने वाले पहले भारतीय तैराक हैं।

 

1910 – रसूना सैद – दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान सक्रिय महिला जांबाजों में से एक थीं।

 

1914 – गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी)- फ़िल्म निर्देशक।

 

1930 – राजकुमार कोहली- फ़िल्मों के निर्माता।

 

1945 – तथागत राय – भारतीय राजनीतिज्ञ, इंजीनियर तथा लेखक हैं।

 

1963 – रॉबिन सिंह- भारतीय क्रिकेटर।

 

14 सितंबर को हुए निधन

 

1947 – कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल- हिंदी के कालिदास रूप में प्रसिद्ध ।

 

2008 – राल्फ रसेल- मिर्ज़ा ग़ालिब के प्रख्यात विशेषज्ञ एवं उर्दू के विद्वान।

 

1992 – चंद्रसिंह बिरकाली – आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।

 

1985 – रामकृष्ण शिंदे – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार थे।

 

1971 – ताराशंकर बंद्योपाध्याय- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।

 

हिन्दी दिवस

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को ही संविधान सभा ने यह निर्णय लिया था कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। चूंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में हिन्दी भाषा बोली जाती थी, इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

Voice Of News 24