महराजगंज :बच्चों के अपहरण का प्रयास विफल, तीन आरोपियों को पकड़कर कर दी उनकी पिटाई, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका के गांधीनगर वार्ड में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका के गांधीनगर वार्ड में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता से स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चों के अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई और तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

स्कूल जाते बच्चों को जबरन कार में बिठाने की कोशिश

गांधीनगर वार्ड के पंडितपुर टोला निवासी अनिल के 10 वर्षीय बेटे आकाश और 7 वर्षीय रितेश रोजाना की तरह पैदल स्कूल जा रहे थे। तभी एक हरियाणा नंबर की कार में सवार तीन युवकों ने जबरन उन्हें कार में बिठाने की कोशिश की।

बच्चों के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने आरोपियों का पीछा किया और अस्पताल रोड पर उनकी कार को घेरकर रोक लिया। आक्रोशित भीड़ ने तीनों आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक बलरामपुर का और दो सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी कार जब्त कर ली है और आगे की पूछताछ जारी है।

कोठीभार थाने के एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के परिजनों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.