बलरामपुर:नाबालिग का अपहरण करने वाले युवक गिरफ्तार,आरोपिय युवक को भेजा जेल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपी शिवम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपी शिवम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लड़की को भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार की यह घटना रेहरा बाजार थाना क्षेत्र की है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिवम श्रीवास्तव उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने एक टीम गठित की।

पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी शिवम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज कोर्ट में पेश किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.