बृजमनगंज:ब्लॉक कार्यालय में आगामी ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम की तैयारियों पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह की चर्चा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बृजमनगंज ब्लॉक कार्यालय में एक बैठक हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बृजमनगंज ब्लॉक कार्यालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में आगामी ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाया जाएगा, जिसमें कई तरह के सेवा कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां पर चर्चा

वृक्षारोपण अभियान: कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मिलकर पौधे लगाएंगे।

स्वच्छता अभियान: सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों और मठों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

कला और प्रदर्शनी: युवाओं और बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और आत्मनिर्भर भारत पर एक प्रदर्शनी भी लगेगी।

स्वास्थ्य शिविर: विभिन्न स्थानों पर रक्तदान और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

वोकल फॉर लोकल: 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वदेशी मेले और प्रदर्शनियों का आयोजन होगा, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम का समापन गांधी जयंती के अवसर पर होगा, जहां महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं की सफाई कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख उदय राज सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.