बलरामपुर: डीएम ने किया प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जोर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने आज विकास खंड बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर का अचानक दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने आज विकास खंड बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में शैक्षिक गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की।

छात्रों की कम उपस्थिति पर नाराजगी

जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे और उनके ज्ञान का स्तर परखा। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नई शिक्षण विधियां अपनाने का निर्देश दिया।

विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को नियमित संपर्क अभियान चलाने और अभिभावकों को जागरूक करने का निर्देश दिया ताकि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जा सके।

मध्याह्न भोजन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान, डीएम ने रसोईघर की साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने एमडीएम शेड के निर्माण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.