महराजगंज: व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का किया भव्य स्वागत, GST सुधारों पर हुई चर्चा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में आज शुक्रवार को नगर के अग्रवाल अतिथि भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में आज शुक्रवार को नगर के अग्रवाल अतिथि भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में किए जा रहे सुधारों पर विस्तार से बात की और व्यापारियों से संवाद किया।

‘वन नेशन, वन टैक्स’ से मिली सुविधा

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में GST को और अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापारी-अनुकूल बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “GST ने ‘वन नेशन, वन टैक्स’ की अवधारणा को साकार किया है, जिससे कारोबारियों को बड़ी सुविधा मिली है और राज्यों की आय में भी वृद्धि हुई है।” उन्होंने बताया कि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को खास राहत दी गई है और कर रिटर्न भरने की प्रक्रिया अब बहुत आसान हो गई है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने और व्यवस्था को सरल बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

व्यापारियों ने भी रखे अपने विचार

कार्यक्रम में व्यापारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और GST सुधारों का स्वागत किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि कर प्रणाली अब सहज हो गई है और छोटे कारोबारियों को राहत मिली है।

जिलाध्यक्ष फूल चंद्र अग्रवाल ने बताया कि GST से राज्यों में व्यापार करना सुविधाजनक हुआ है।

फर्नीचर व्यापारी मोहम्मद सलीम ने तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका समाधान भी निकाला है।

इस मौके पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.